News राष्ट्र को समर्पित
YouTube
wb_sunny

Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )  Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )

भाजपा ने मध्य प्रदेश में 28 जिलों की 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, कमलनाथ के गढ़ में सबसे ज्यादा नाम

भाजपा ने मध्य प्रदेश में 28 जिलों की 39 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, कमलनाथ के गढ़ में सबसे ज्यादा नाम


भाजपा की पहली सूची में सबसे ज्यादा नाम महाकौशल ओर मालवा निमाड़ क्षेत्र से है। सबसे कम उम्मीदवार विंध्य से है। कुल उम्मीदवारों में चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 13 और अनुसूचित जाति की 8 सीटें है।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीन महीने पहले भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

 गुरुवार को पार्टी ने 29 जिलों की 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इसमें सबसे ज्यादा नाम महाकौशल ओर मालवा निमाड़ क्षेत्र से है। सबसे कम उम्मीदवार विंध्य से है। कुल उम्मीदवारों में चार महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 13 और अनुसूचित जाति की 8 सीटें है। पार्टी ने सी और डी कैटेगरी में सीटों को बांटा है। इन दोनों ही कैटेगरी की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। सी कैटेगरी जो दा बार से ज्यादा हारें है या कभी जीतें है तो जीत का मार्जिन काफी कम रहा है। वहीं, डी कैटेगरी जो कभी नहीं जीते। इसलिए पार्टी ने चुनाव से काफी पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। ताकि उम्मीदवारों को जमीन पर काम करने का और अपनी जीत सुनिश्चित करने का ज्यादा समय मिले। भाजपा के पास अभी 127 विधायक है। 103 सीटों पर पार्टी हारी है। अब बाकी हारी सीटों पर भी पार्टी की तरफ से जल्द ही सूची जारी करने की चर्चा है।


पुराने चेहरों को भी मौका 
भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान 2018 में महाकौशल, मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल में हुआ था। हालांकि उप चुनाव में ग्वालियर-चंबल में पार्टी ने हारी सीटों को दोबारा जीत लिया था। भाजपा ने अपनी सूची में अधिकतर पिछली बार हारे उम्मीदवारों को मौका दिया है। पार्टी ने अपनी सूची में एक दर्जन के करीब पूर्व विधायक और मंत्री रहे उम्मीदवारों को मौका दिया है। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment