News राष्ट्र को समर्पित
YouTube
wb_sunny

Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )  Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )

भाजपा 20 तक कर सकती है अपने जिला एवं महानगर अध्यक्षो की घोषणा-

भाजपा 20 तक कर सकती है अपने जिला एवं महानगर अध्यक्षो की घोषणा-

मेरठ। भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा 20 अगस्त तक हो सकती है। पश्चिम में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों में आधे से ज्यादा जिलाध्यक्ष- महानगर अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। जनपद में भाजपा जाट, गुर्जर, ठाकुर और त्यागी समाज के अलावा पिछड़ा को भी प्रतिनिधित्व दे सकती है। महानगर में वैश्य या ब्राह्मण समाज पर दांव लगाया जा स सकता है।

मेरठ जनपद की बात करें तो यहां जिलाध्यक्ष पद पर विमल शर्मा को कॉपरेटिव में सोसाइटी का चेयरमैन बनाया जा चुका है। ऐसे में अब पार्टी यहां ब्राह्मण की जगह दूसरे 20 समाज को प्रतिनिधित्व दे सकती है। पार्टी का जाट, गुर्जर, ठाकुर या त्यागी कार्ड खेल  सकती है। क्षेत्रीय स्तर पर इसको लेकर मंथनहो चुका है, अब अंतिम मोहर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लगाएंगे। महानगर की बात करें नर - तो पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि यहां ती पर मुकेश सिंघल वैश्य समाज से हैं, उनकी जगह पर पार्टी किसी वैश्य को ही घोषित कर सकती है। हालांकि ब्राह्मण समाज को लेकर भी चर्चा की जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पश्चिम में पार्टी हर समाज को साधने का काम कर रही है।

ऐसे में मेरठ मंडल में दूसरे जनपदों के समीकरण देखते हुए भी मेरठ में निर्णय लिया जाएगा। नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में संगठन में जो बदलाव किया जाना है, उसमें अब देरी नहीं की जानी चाहिए। पहले 20 जुलाई तक जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के घोषित होने की बात थी लेकिन अब एक महीने बीतने के बाद भी कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई है।

स्रोत- अमर उजाला

#भाजपा #मेरठ #जिलाध्यक्ष #a4n.online

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment