News राष्ट्र को समर्पित
YouTube
wb_sunny

Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )  Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )

राम मंदिर का निर्माण कार्ये प्रगति पर , पहली फोटो रिलीज, 2024 में होगा लोकार्पण

राम मंदिर का निर्माण कार्ये प्रगति पर , पहली फोटो रिलीज, 2024 में होगा लोकार्पण

साभार - ANI

Agustya4nation-उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूतल का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूतल का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। साथ ही फर्स्ट फ्लोर (पहला तल) के लिए 10 फीट के पिलर तैयार हो गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से निर्माण कार्य का फोटो जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या राम मंदिर में पहुंचे थे। यहां राम लला के दर्शन करने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। मंदिर ट्रस्ट और निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों के साथ परिसर का भ्रमण किया। बता दें कि राम मंदिर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ट्रस्ट अधिकारियों के दावों पर गौर करें तो जनवरी 2024 में मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार

बताया गया है कि कुछ समय पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो जारी किया गया था। बताया गया था कि इस गर्भगृह में सिंहासन पर रामलला स्थापित होंगे। बता दें कि राम मंदिर तीन मंजिल का बनेगा, जिसका पहला तल करीब-करीब तैयार हो चुका है।


#Agustya4nation #a4n.online

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment