News राष्ट्र को समर्पित
YouTube
wb_sunny

Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )  Agustya4Nation   ( राष्ट्र को समर्पित )

कट्टरपंथियों ने किशोरी का किया रेप, फिर दरगाह ले जाकर जबरन कराया धर्मांतरण, खिलाया मांस

कट्टरपंथियों ने किशोरी का किया रेप, फिर दरगाह ले जाकर जबरन कराया धर्मांतरण, खिलाया मांस

आरोपियों की पहचान शैन रईस खान, अबुहिद खान, नुक्शत खान और निक़हत मर्चेंट के रूप में हुई है।
                             प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के ठाणे में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उसके बाद उसका जबरन कन्वर्जन कराया और उसे मांस खिलाया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मीरा रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

पीड़िता के मुताबिक पिछले साल उसके माता- पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद पहले वह कुछ दादा-दादी के साथ रहने लगी, लेकिन दिन बाद उसे व उसके छोटे भाई को अनाथालय में छोड़ दिया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि वह 2023 की शुरुआत में आरोपियों के संपर्क में आई। जो उसके रिश्तेदारों की जान-पहचान के थे।
मदद के नाम पर आरोपियों ने उसे अपने घर पर रखा, फिर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। जब लड़की ने इस अत्याचार का विरोध किया तो आरोपी ने उसे वापस अनाथालय भेजने की धमकी दी। आरोपी और उसके परिवार वाले पीड़िता और उसके भाई को कन्वर्जन करके इस्लाम स्वीकार करने को मजबूर किया। उन्हें दरगाह ले जाया गया। आरोप है कि वहां मौलवी ने उन्हें मांस खिलाया। प्राथमिकी के मुताबिक आरोपियों की पहचान शैन रईस खान, अबुहिद खान, नुक्शत खान और निक़हत मर्चेंट के रूप में हुई है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 298 ( जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 34 (सामान्य मंशा), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 पुलिस कार्यवाही
आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 298 ( जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 34 (सामान्य मंशा), 506 (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपियों के गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Post a Comment